thumbnail

बाल देखरेख संस्थाओं के लिए प्रश्नोत्तरी

नीचे लिखे प्रश्नो और उनके संभावित उत्तरों को ध्यान से पढ़िए । मनन, चर्चा और अध्ययन करिये और जो सबसे उचित जवाब लगे, उसका चयन करिये। प्रश्नोत्तरी के अंत में आपको अपना स्कोर और सही जवाब स्क्रीन पर ही दिखेंगे। इस प्रश्नोत्तरी को हल करने के लिए कुल 20 मिनट का समय है आपके पास। सर्वाधिकार सुरक्षित @anantkumarasthana
Quiz by
AnantAsthana
Rate:
Last updated: August 21, 2022
You have not attempted this quiz yet.
First submittedAugust 20, 2022
Times taken58
Average score48.0%
Report this quizReport
20:00
The quiz is paused. You have remaining.
Scoring
You scored / = %
This beats or equals % of test takers also scored 100%
The average score is
Your high score is
Your fastest time is
Keep scrolling down for answers and more stats ...
1. बाल न्याय (बालकों की देखरेख एवं सरंक्षण ) अधिनियम 2015 को लागू करने के लिए राजस्थान राज्य में कौन से नियम वर्तमान में प्रभावी हैं ?
बाल न्याय (बालकों की देखरेख एवं सरंक्षण ) आदर्श नियम 2016
राजस्थान बाल न्याय (बालकों की देखरेख एवं सरंक्षण ) नियम 2011
राजस्थान में अभी कोई नियम लागू नहीं हैं ।
बाल न्याय (बालकों की देखरेख एवं सरंक्षण ) आदर्श नियम 2007
2. बाल न्याय आदर्श नियम 2016 में कुल 46 प्रपत्रों का उल्लेख हैं। इनमें से कितने प्रपत्र बाल देखरेख सस्थाओं (Child Care Institutions) के प्रयोगार्थ हैं ?
16
15
14
13
3. बाल देखरेख संस्थान (Child care Institution ) के मुखिया के लिए बाल न्याय कानून 2015 ( Juvenile Justice Act, 2015) में किस पदनाम का प्रयोग किया गया है ?
प्रभारी व्यक्ति
भार-साधक व्यक्ति
अधीक्षक
सुपरिंटेंडेंट
4. यदि कभी कोई बाल कल्याण पुलिसअधिकारी किसी बच्चे को आपकी संस्था में रात भर के आश्रय प्रदान करने का अनुरोध लेकर आये तो आपके द्वारा ऐसा आश्रय प्रदान करने की कारवाही किस दस्तावेज के माध्यम से की जावेगी ?
पुलिस का लिखित आवेदन और आदर्श नियम 2016 का प्रपत्र 42
आदर्श नियम 2016 का प्रपत्र 42 पर्याप्त है
आगंतुक रजिस्टर में पुलिस अधिकारी द्वारा की गयी प्रविष्टि के आधार पर
पुलिस का लिखित आवेदन, उसके साथ में अन्य जरूरी दस्तावेज और आदर्श नियम 2016 के प्रपत्र 42 के माध्यम से
5. 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने पर बाल देखरेख संस्थाओं से विमुक्त होने होने वालों बच्चों को पश्चातवर्ती देखभाल योजना ( After Care) का लाभ किस आयु तक प्राप्त हो सकता है ?
सामान्य रूप से 21 वर्ष की आयु तक , जिसे अपवाद परिस्थियों में 23 वर्ष की आयु तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
इस बिंदु पर कोई आयु सीमा नहीं है
सामान्य रूप से 21 वर्ष की आयु तक , जिसे अपवाद परिस्थियों में 25 वर्ष की आयु तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
21 वर्ष आयु तक
6. क्या बाल कल्याण समितियों और किशोर न्याय बोर्डों के सदस्य अकेले ही बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण कर सकते हैं ?
उत्तर नहीं मालूम
नहीं
हाँ
यदि समिति या बोर्ड में एक ही सदस्य है, तो उत्तर हाँ है। अन्यथा नहीं।
7. बाल देखरेख संस्था में आवासित किसी बच्चे की मृत्यु या पलायन की दशा में, उसकी धन- सम्पदा या उसके सामान का निस्तारण करने के लिए इंतज़ार करने की अवधि क्या है ?
मृत्यु या पलायन की तिथि से 2 माह
यह प्रभारी व्यक्ति के विवेक पर निर्भर है।
मृत्यु या पलायन की तिथि से 6 माह
मृत्यु या पलायन की तिथि से 3 माह
8. यदि बाल देखरेख संस्था में आवासित कोई बच्चा पलायन कर जाये तो क्या उस बच्चे पर पलायन की FIR दर्ज़ की जावेगी ?
हाँ (Yes)
नहीं (No)
बच्चे पर नहीं , लेकिन बच्चे के खो जाने (Missing) की FIR दर्ज़ की जावेगी।
सही उत्तर नहीं मालूम
9. बाल देखरेख संस्थाओं की प्रबंध समिति का पदेन अध्यक्ष कौन होता है ?
जिला बाल सरंक्षण अधिकारी
जिलाधीश
बाल देखरेख संस्था का प्रभारी व्यक्ति
जिसको प्रबंध समिति चुने
10. यदि किसी संस्था का "बाल देखरेख संस्था " के रूप में पंजीकरण निरस्त हो जाये , तो उस संस्था का क्या होगा ?
(2) ऐसे संस्था बंद हो जाएगी और वहां आवासित बच्चे किसी अन्य पंजीकृत संस्था में स्थानांतरित कर दिए जायेंगे।
(3) विकल्प 1 और 2 दोनों ही संभव हैं।
(4) जैसा भी राज्य सरकार उचित समझे
(1) ऐसी संस्था का प्रबंधन राज्य सरकार अपने नियंत्रण में ले लेगी।
11. निम्नलिखित में कौन सा संस्थान केवल विधि से संघर्षरत बालकों (Children in Conflict with Law) के लिए ही है ?
मुक्त आश्रय (Open Shelter)
बाल गृह (Children's Home)
विशेष गृह ( Special Home)
विशेषीकृत दत्तकग्रहण अभिकरण (Specialized Adoption Agency)
12. बाल देखरेख संस्था के प्रभारी व्यक्ति को अपनी संस्था का निरीक्षण (Inspection) कितनी बार करना अनिवार्य है ?
एक दिन में न्यूनतम दो बार
24 घंटे में कम से कम एक बार
ऐसी कोई अनिवार्यता कानून में नहीं है।
सप्ताह में न्यूनतम दो बार
13. किसी संस्था या हॉस्टल इत्यादि में रहने वाले बच्चे बाल न्याय अधिनियम के तहत "देख भाल एवं सरंक्षण की आवश्यकता " वाले बच्चे हैं या नहीं , इसका निर्धारण करने हेतु ऐसी संस्था या हॉस्टल का निरीक्षण करने की शक्ति किस निकाय के पास है ?
जिलाधिकारी
तीनों को इस विषय पर अधिकारिता प्राप्त है
धारा 54 की जिला एवं राज्य निरीक्षण समिति
बाल कल्याण समिति (CWC)
14. संस्था में बच्चे के प्रवेश के समय, क्या उसकी मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध होना जरूरी है ?
नहीं (No)
उत्तर नहीं मालूम
नहीं (No), किन्तु जब बच्चा रात भर के सरंक्षणात्मक आवास हेतु लाया गया हो,तब हाँ (Yes)
हाँ (Yes)
15. बाल देखरेख संस्था में आवासित किसी बच्चे पर कोई शल्य उपचार करने के लिए किसकी अनुमति अनिवार्य है ?
बच्चे का सरंक्षक (Guardian)
संस्था के प्रभारी व्यक्ति (Person In-Charge of CCI)
तीनों में से किसी की भी
बच्चे के अभिभावक (Parents)
16. किसी भी बाल देखरेख संस्था में आने के इच्छुक आगंतुक को निम्नलिखित में से किस की अनुमति लेनी होगी ?
बाल कल्याण समिति
उपरोक्त में से किसी से भी
किशोर न्याय बोर्ड
संस्था के प्रभारी व्यक्ति
17. बाल न्याय अधिनियम 2015 के अंतर्गत बाल देखरेख सस्थाओं की कितनी श्रेणियां हैं ?
8
5
6
7
18. यदि किसी बाल देखरेख संस्था के प्रभारी व्यक्ति छुट्टी पर चले जाएं या फिर किसी अन्य कारणवश उपलब्ध न हों तो उनका कर्त्तव्य निर्वाह कौन करेगा ?
जिला बाल सरंक्षण अधिकारी
कोई ऐसा बाल कल्याण अधिकारी जिसको प्रभारी व्यक्ति ने इस हेतु नामित कर रखा हो।
उस संस्था में जो भी प्रभारी व्यक्ति के बाद'वरिष्ठता क्रम में आता हो।
कोई भी ऐसा अधिकारी जिसको प्रभारी व्यक्ति ने इस हेतु संभार दे रखा हो।
19. बच्चों को उनके घर या कहीं और भेजने के लिए , क्या उनकी मार्गरक्षा (Escort ) में पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य है ?
यह समिति या बोर्ड पर निर्भर है
हाँ
उत्तर नहीं मालूम
नहीं
20. कौन सी बाल देखरेख संस्था ऐसी है जहाँ 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके व्यक्ति भी आवासित किये जा सकते हैं ?
विशेष गृह (Special Home)
बाल गृह (Children's Home)
सुरक्षित स्थान (Place of Safety)
मुक्तआश्रय (Open Shelter)
21. क्या बच्चे द्वारा भेजा जा रहा या बच्चे के लिए आया कोई पत्र संस्था के अधिकारीयों द्वारा खोला और पढ़ा जा सकता है ?
नहीं (No) , यह बच्चों की निजता का उल्लंघन होगा
हाँ (yes) , लेकिन केवल प्रभारी व्यक्ति ही ऐसा करने की शक्ति रखते हैं
हाँ ( Yes)
हाँ (yes) , लेकिन बोर्ड या समिति की पूर्वानुमति से ही
22. किसी बच्चे को मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना देना धारा 75 में अपराध है और इसके लिए तीन वर्ष तक की जेल हो सकती है। लेकिन यदि दोषी व्यक्ति बच्चों की देख भाल करने वाली किसी संस्था के प्रबंधन से जुड़ा हो या वहां सेवारत हो तो यह सजा कितनी हो सकती है ?
पांच वर्ष तक का सश्रम कारावास
सजा तीन वर्ष तक का कारावास ही रहेगी
तीन वर्ष तक का सश्रम कारावास
पांच वर्ष तक का कारावास
23. किसी भी बाल देखरेख संस्था में जब कोई नया बच्चा लाया जाता है उसको प्राप्त करने (receive) की जिम्मेदारी किस पर होती है ?
प्राप्तकर्ता अधिकारी नामित किये गए किसी भी अधिकारी पर
बाल देखरेख संस्था के प्रभारी व्यक्ति पर
बाल देखरेख संस्था के प्रभारी व्यक्ति द्वारा इस हेतु विधिवत अधिकृत किये गए किसी अधिकारी पर
तीनों पर
24. बाल देख रेख संस्थाओं में रहने वालों बच्चों द्वारा कोई अस्वीकार्य व्यवहार का मामला होने पर निम्नलिखित में से कौन सी कार्यवाही विधि विहित है ?
गृह व्यवस्था से सम्बंधित कोई कार्य सौंप देना
टी वी देखना या खेल, मनोरंजन जैसी किसी सुविधा को जब्त कर देना
ये तीनों उपाय विधि विहित हैं
औपचारिक चेतावनी देना
25. बाल देखरेख संस्था में रह रहे किसी बच्चे को कितने दिन की छुट्टी दी जा सकती है ?
एक बार में अधिकतम सात दिन , जिसमे यात्रा में लगने वाली अवधि शामिल नहीं है।
यात्रा की अवधि हटा कर सात दिन
अधिकतम सात दिन
जितने भी दिन समिति (CWC) या बोर्ड (JJB) चाहे ।
Save Your Stats
Your Next Quiz
How many countries do you know? In this quiz, you've got 15:00 to name as many as you can. Go!
Name all 50 states in the USA. Easy, right?
Italy has declared war 18 times on 16 unique countries. What were the countries?
Drag the flag onto the correct state. Careful, though! One wrong move and the game ends.
Comments have been disabled on this page.